खातेगांव-नेमावर विधानसभा के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता "रामेश्वर यादव" का निधन हो गया है, रामेश्वर यादव के निधन पर प्रदेश के नेताओं ने दुःख जताया है।
शिवराज ने रामेश्वर यादव के निधन पर जताया दुःख
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, भाजपा नेता रामेश्वर यादव के निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए एक आदर्श और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सदैव पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य किया। साथ ही कारसेवक के रूप में रामकाज के लिए समर्पित रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भाजपा नेता रामेश्वर यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद: वीडी शर्मा
मध्यप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा- वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एव शोकमय परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
Comments (0)