मध्यप्रदेश सरकार की नवगठित मंत्रिमंडल की पहली कैबिनेट बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में जबलपुर में आयोजित हुई। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट की जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट ने रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस योजना में श्रीअन्न (मिलेट्स) उत्पादन करने वाले किसानों को प्रतिकिलो 10 रुपए सरकार प्रोत्साहन राशि देगी। यह राशि सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसका उद्देश्य श्रीअन्न यानी मोटे अनाज के प्रति लोगों की रूचि बढ़ाना और उसको उत्पादन करने वाले पिछड़े लोगों को लाभ पहुंचाना है।