मध्य प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठण्ड शुरु हो चुकी है। राजधानी समेत टूरिस्ट प्लेस में भी कंपकंपी बढ़ गई है। वहीं रातें सर्द होने की वजह से कंबल और रजाई निकल गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में हवाएं कमजोर हो गई हैं। जिसका असर एमपी में नजर आ रहा है। भोपाल वासियों को भी इस सर्द भरे मौसम से फिलहाल राहत नहीं है। यहां 12.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा जबलपुर में भी रात का तापमान 13.8 डिग्री पर पहुंच गया है, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है। इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में तापमान 15 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया है।
मध्य प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठण्ड शुरु हो चुकी है। राजधानी समेत टूरिस्ट प्लेस में भी कंपकंपी बढ़ गई है। वहीं रातें सर्द होने की वजह से कंबल और रजाई निकल गए हैं।