एमपी में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी को अपना राजनीतिक मुद्दा बना रही है। इस बीच पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने बिना नाम लिए ही पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि, यहां के मंत्री भी मनरेगा के काम में रिश्वत लेते हैं। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के आरोप पर पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि, जयवर्धन सिंह आपको याद होगा जब मध्य प्रदेश में मेट्रो ट्रेन आई, तो पहली किस्त के रूप में तीन हजार करोड़ रुपये मिले थे। मैंने सुना है कि, आपने उसमें बहुत बड़ा कमीशन लिया था।
जयवर्धन सिंह ने पंचायत मंत्री पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप
आपको बता दें कि, कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह गुना में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, यहां उन्होंने पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया पर इशारों- इशारों में आरोप लगाया था कि, हमें प्रदेश में ऐसे मंत्री चाहिए, जो बिना लेन-देन के काम करें। आज गुना की स्थिति आप सभी मुझसे बेहतर जानते हैं। पंचायत के काम भोपाल से मिल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, लिफाफा भेजो और काम लाओ। यह आज पूरे प्रदेश की स्थिति हो गई है। कांग्रेस विधायक ने आगे मनरेगा में रिश्वत लेते का आरोप पंचायत मंत्री पर लगाया था।जयवर्धन सिंह के आरोपों पर सिसोदिया का पलटवार
वहीं अब महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस के पास झूठे आरोप लगाने के अलावा कुछ बचा नहीं है। मैं समझता था कि, इतने वर्षों में जयवर्धन सिंह जी में परिपक्वता आ गई होगी, लेकिन वे अज्ञानी हैं। उनको यही नहीं मालूम कि कौन सी राशि, किस मद में, किस प्रकार आवंटित की जाती है।कांग्रेस पहले कहती थी कि, हम बिक गए है
मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पूर्व मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि, पहले उपचुनाव में आरोप लगाते थे कि, हम बिक गए और बिककर हमने पार्टी छोड़ी, अब आरोप लगा रहे हैं कि, हम लोग कमीशनखोरी करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, जब कांग्रेस सरकार में आप मंत्री थे और मेट्रो ट्रेन आई थीं, तब 3000 करोड़ की पहली किस्त आई थी। तब मैंने सुना था कि, उसमें आपने बहुत बड़ा कमीशन लिया है।Read More: BSP सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा - सपा के लिए PDA का मतलब "परिवार दल एलाइंस"
Comments (0)