लोकसभा चुनाव 2024 को जीतने की कवायद और कसरत अपने चरम पर है। कांग्रेस और बीजेपी पहले की तरह ही इस बार भी मुख्य मुकाबले में है। दोनों दलों की ओर से 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने के लिए मास्टर स्ट्रैटजी तैयार की जा रही है। इसके साथ ही चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां और प्रत्याशी भी प्रचार-प्रसार में जुट गए है। चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों का ऐलान कर दिया है।
शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस छिंदवाड़ा में नहीं टिकेगी वहां से भी जाने वाली है। हमारा संगठन हो हमारी सरकार हो सब जगह कार्यकर्ता काम कर रहे है।