मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कल पदभार संभालने के बाद प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने सरकार द्वारा किए गए कामों को मीडिया के सामने रखा। जिसमें उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्रालय, अमृत सरोवर आदि के साथ सौ दिन का रोडमैप बनाए जाने की बात भी मीडिया को कही है। मंत्री प्रह्लाद पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज हमने काम काज को सम्भाला। ग्रामीण विकास मंत्रालय की सबसे पहले हमने समीक्षा की।
मुझे खुशी हो रही है जो योजना भारत सरकार ने अमृत काल के दौरान दी थी, उसमें मध्य प्रदेश सरकार ने खासकर ग्रामीण विकास मंत्रालय ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इसके साथ ही उनका कहना है कि अमृत सरोवर में मध्य प्रदेश ने देश में नंबर एक का स्थान हासिल किया है। 5936 अमृत सरोवर बनाकर देश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है।
सौ दिन का रोडमैप बनाया है
पुष्कर धरोहर 34,900 काम इसके भीतर हुए। ये पुराने तालाबों को सुधारने के लिए है। मध्य प्रदेश ग्रामीण विकास मंत्रालय देश में दूसरे और तीसरे नंबर पर स्थान रखता है। प्रधानमंत्री आदिवासी न्याय महा अभियान इसमें सहरिया बैगा और भारिय इन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की तर्ज़ पर उनको मकान देना। इन तक ग्राम सड़क योजना में सड़क पहुँचाना। हमने सौ दिन का रोडमैप बनाया है। हम इनको लेकर काम करेंगे और आप सब से चर्चा करेंगे। साथ ही उन्होने मीडिया से कहा है कि पदनाम परिवर्तन द्वारा पदोन्नति से रिक्त पदों की परिपूर्ति हम अति शीघ्र करेंगे।
श्रम मंत्रालय में जल्द लंबित पदों पर भर्तियां करेंगे
पदनाम परिवर्तन द्वारा पदोन्नति से रिक्त पदों की परिपूर्ति हम अति शीघ्र करेंगे की जगह 2 लाख, शौचालय, और मंगरेगा के तहत मजदूरी की राशि अलग से मिलेगी। विभाग का 100 दिन का रोड मैप तैयार किया जा रहा है। श्रम मंत्रालय में लेबर मैनेजमेंट केस पोर्टल पर सभी लंबित प्रकरण दर्ज होगे। 100 दिन बाद सभी कैसे पोर्टल पर ही दर्ज होंगे। श्रम मंत्रालय में जल्द लंबित पदों पर भर्तियां करेंगे। मजदूरों को कौशल प्रशिक्षण केंद्र के जरिए ट्रेनिंग की गति बढ़ाएंगे।
Comments (0)