CG NEWS :रायपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की सियासत में उबाल आ गया है। अपने मुखिया की गिरफ्तारी के बाद आप आज देशभर में प्रदर्शन करने वाली है। ईडी केजरीवाल को आज कोर्ट में पेश करेगी। इस बीच नेतृत्व और सरकार चलाने के सवाल पर आप का कहना है कि केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद देश में राजनीतिक माहौल पूरी तरह बदल गया है। विपक्ष के तमाम नेता सोशल मीडिया एक्स पर इस मामले को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने अपने ऑफिशियल हैंडल एक्स पर कहा कि जो भाजपा में नहीं जाएंगे, वो जेल जाएंगे। तानाशाही चरम पर है। सनद रहे, अहंकार ईश्वर का भोजन है हम सब तानाशाही के विरुद्ध एकजुट हैं।
छत्तीसगढ़