CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का आज निधन हो गया। बता दे कि कई महीनों से वे अस्पताल में भर्ती थे, 89 साल की उम्र में नंद कुमार बघेल ने अंतिम सांस ली। बता दें कि दिवंगत नंदकुमार बघेल को अक्टूबर 2023 में रायपुर के श्री बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। काफी दिनों से वे बीमार चल रहे थे। उन्हें दिमाग में खून का थक्का जमा था और उन्हें निमोनिया था और पुरे शरीर मे इन्फेक्शन फैला था जिसे सेप्टिसिमिया कहते है जिसकी वजह से नन्द कुमार को वेंटीलेटर की जरुरत पड़ी। आज उनका निधन हो गया।
Read More: CG NEWS :राजिम पहुंचे CM विष्णुदेव साय। साहू समाज ने किया CM साय का स्वागत....
कुरूदडीह में होगा अंतिम संस्कार
पूर्व CM भूपेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है.अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है।मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा। बताया जा रहा है कि , जैसे ही पूर्व CM भूपेश बघेल को इसकी जानकारी मिली वे 1.40 की फ्लाइट से दिल्ली से रायपुर लौट रहे है। कांग्रेस नेता से मिली जानकारी के अनुसार, नंद कुमार बघेल के पार्थिव शरीर को शांति नगर पाटन सदन में रखा जाएगा।Read More: CG NEWS : कल से 6 दिनों के लिए कुम्हारी ओवर ब्रिज रहेगा प्रतिबंधित, इन रास्तों से करें आवागमन....
Comments (0)