पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि, भाजपा ने विधानसभा चुनाव के बाद की वादाखिलाफी। मोदी की गारंटी पर बोले पटवारी। 2014 से 2023 तक मोदी की एक भी गारंटी नही हुई पूरी। कोरोना काल में पाकिस्तानी कंपनी से लिया गया चंदा। कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि, केंद्र की सरकार बनने पर युवा, किसान और महिलाओं को देंगे सहायता राशि।
गरीब बहनों को हर महीने देंगे 8500 रुपए
हर युवा को पढ़ाई पूरी करने पर देंगे एक लाख रुपए की सहायता राशि। गरीब बहनों को हर महीने देंगे 8500 रुपए। आज राहुल गांधी मुंबई में करेंगे बड़ी घोषणाएं। भाजपा ने ट्रांसफर का बना दिया हब। 500 से ज्यादा पदों पर अधिकारी नही है नियुक्त। हमारे मुख्यमंत्री पर्ची के मुख्यमंत्री है। प्रदेश में रोज हो रहे अकल्पनीय क्राइम।
समर्थन मूल्य पर धान देने पर बोले पटवारी
वहीं लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर बोले जीतू पटवारी। 19 तारीख तक सभी उम्मीदवारों के नामों की हो जाएगी घोषणा। कांग्रेस पार्टी ने कर ली है पूरी तैयारी। किसानों को समर्थन मूल्य पर धान देने पर कहा कि, भाजपा ने किसानों को अस्मिता के साथ खेला। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ। किसानों को धान ओर गेहूं का उचित दाम दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी करेगी महेनत।
अधिकारियों के ट्रांसफर पर साधा निशाना
आचार संहिता से पहले ट्रांसफर पर गरमाई सियासत को लेकर जीतू पटवारी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, आचार संहिता से पहले सरकार ने ट्रांसफर उद्योग डाल दिया, लेकिन महत्वपूर्ण विभागों में जो सरकार चलाते हैं उनमें अधिकारी नहीं है। सचिव, PS स्तर के अधिकारी नहीं हैं। करीब 500 पदों पर कोई अधिकारी नहीं हैं। ट्रांसफर में कमीशन लिया जा रहा है।
Comments (0)