मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के प्रशिक्षण के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विशेषज्ञ सदस्यों को संसदीय कार्य प्रणाली के बारे में बताया जाएगा। इस कार्यक्रम के द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विधायकों को विधानसभा से संबंधित टिप्स देंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 9 जनवरी को राजधानी भोपाल स्थित विधानसभा पहुंचकर विधायकों को संसदीय नियमों, परंपराओं, सदन के सत्र संचालन की गतिविधियों के बारे में बताएंगे। मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय के प्रबोधन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता होंगे लोकसभा अध्यक्ष। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी होंगे शामिल।
मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के प्रशिक्षण के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विशेषज्ञ सदस्यों को संसदीय कार्य प्रणाली के बारे में बताया जाएगा।