छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित उत्तर अबूझमाड़ के कांकेर और नारायणपुर जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बार फिर एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है, जिसमें जवानों को बड़ी सफलता मिली है। यह ऑपरेशन के तहत मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया है।
जबकि एक स्वचालित राइफल भी पुलिस के हाथ लगी है। इस मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं, और दो जवान भी घायल हुए हैं। दोनों घायल जवानों को मुठभेड़ स्थल से सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। मुठभेड़ अभी जारी है, दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।