अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब देशभर से श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। भाजपा भी अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को अयोध्या भेजेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं का चयन कर उनका पंजीयन किया जाएगा। फरवरी माह से मध्यप्रदेश से भी कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टोलियां बनाकर उन्हें अयोध्या भेजा जाएगा। इसके लिए मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों से ट्रेनें चलाई जाएंगी और कार्यकर्ताओं का पंजीयन कर प्राथमिकता के आधार पर अयोध्या रवाना किया जाएगा।
अयोध्या के लिए रेलवे आस्था स्पेशल चलाएगा। फरवरी माह से स्पेशल ट्रेन शुरू की जाएगी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से फरवरी से मार्च तक आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना हैं।
अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब देशभर से श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। भाजपा भी अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को अयोध्या भेजेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं का चयन कर उनका पंजीयन किया जाएगा।
Comments (0)