CG NEWS : रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने लता उसेंडी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इन राज्यों में प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह-चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है।इस लिस्ट के अनुसार विधायक लता उसेंडी को ओडिशा राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं ओड़िशा के रहने वाले बैजयंत पंडा को यूपी में बीजेपी का प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि अमित शाह से लेकर जेपी नाड्डा और नरेन्द्र सिंह तोमर जैसे नेता के पास पहले ये ज़िम्मेदारी रह चुकी है।
Read More: CG NEWS : Rajiv Bhawan में प्रदेश कांग्रेस की बैठक, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी.....