MP Board Exams: राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षा लोकसभा चुनाव के पहले 14 मार्च तक समाप्त हो जाएगी। राज्य शिक्षा केंद्र ने गुरुवार को समय-सारिणी जारी कर दी है। परीक्षा में निजी व शासकीय स्कूलों के विद्यार्थी शामिल होंगे। 5वीं और 8वीं में इस साल करीब 24 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। गौरतलब है कि पिछले साल इन परीक्षाओं में 22 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।
राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षा लोकसभा चुनाव के पहले 14 मार्च तक समाप्त हो जाएगी।