मध्यप्रदेश में लोकसभा की कई सीटें भाजपा की गढ़ बन चुकी हैं। इन्हें जीत पाना कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इसमें इंदौर और भोपाल लोकसभा सीट भी शामिल है। इंदौर में वर्ष 1984 में कांग्रेस के प्रकाश चंद्र सेठी जीते थे। इसके बाद 1989 से लगातार भाजपा के कब्जे में यह सीट रही है। यही स्थिति भोपाल की है।
यहां से आखिरी बार कांग्रेस प्रत्याशी केएन प्रधान 1984 में जीते थे। इसके बाद यहां भी 1989 से लगातार यहां भाजपा जीतती रही है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को यहां से लड़ाया, पर उन्हें भी हार मिली।
भिंड, विदिशा और दमोह में भी 1989 यानी से यानी पिछले नौ चुनावों में भाजपा ही जीतती रही है। जबलपुर, मुरैना बैतूल और सागर में भाजपा वर्ष 1996 से लगातार जीत रही है। पार्टी अब इन सीटों पर जीत के लिए नए और दमदार चेहरे आगे करने की तैयारी में है। एकमात्र छिंदवाड़ा ही ऐसी सीट है जहां एक बार छोड़ कांग्रेस लगातार जीतती रही है। 1997 के उप चुनाव में यहां से भाजपा के सुंदरलाल पटवा जीते थे।
इन सीटों पर है भाजपा का लंबे समय से कब्जा

Comments (0)