प्रदेश में उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण रातें ठंडी होने लगी है। तापमान में दो डिग्री से अधिक की गिरावट हुई है। वहीं भोपाल में इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में हवाओं के रुख से ठंड और बढ़ेगी। पचमढ़ी में तापमान 8.8 डिग्री पहुंच गया है। प्रदेश में 15 नवंबर के बाद से कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।
इंदौर में पारा लुढ़का
मौसम विभाग के मुताबिक, पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। वहीं राजधानी भोपाल और इंदौर में भी पारा लुढ़का है। भोपाल में इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमरकंटक, शहडोल और मंडला में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 20 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा।उत्तर पूर्वी हवाओं का असर कम होने के चलते सर्दी बढ़ी है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खजुराहो में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम यानी न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। एमपी के सभी संभागों में दिन और रात के तापमानों में गिरावट आई है।