मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में ताबड़तोड़ नियुक्ति का दौर जारी है। संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश संयोजक, सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा ने रोहित गंगवाल को विदेश संपर्क विभाग का प्रदेश संयोजक बनाया है। वहीं कविता पाटीदार को महिला मोर्चा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विजय दुबे चंबल संभाग के प्रभारी
इसके साथ ही आशीष दुबे को युवा मोर्चा के सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। विजय दुबे चंबल संभाग के प्रभारी बनाए गए हैं। वहीं तेज बहादुर सिंह चौहान को इंदौर संभाग का सह प्रभारी बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी की नियुक्ति की है। यह तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
एम एजाज खान को मिली जिम्मेदारी
इसके साथ ही मध्य प्रदेश में बीजेपी ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है। एम एजाज खान को बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। विधानसभा चुनाव के पहले अल्पसंख्यक को साधने बुद्दिजीवी चेहरे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने की है।
आदेश जारी किए
वहीं वसीमउद्दीन को अल्पसंख्यक मोर्चे में प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इस संबंध में प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने आदेश जारी कर दिए हैं। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। बता दें कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी दो जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रफत वारसी को हज कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। पार्टी ने रफत वारसी से एक जिम्मेदारी वापस ले ली है।
Comments (0)