मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने अपने आवास पर पत्रकारों से चर्चा में कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। इसके साथ ही उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। गृहमंत्री ने कहा कि, सनातन धर्म पर आधारित साहित्य प्रकाशित करने वालों पर सवाल उठाकर कांग्रेस ने दिखाई अपनी मानसिकता।
कांग्रेस ने अल्पसंख्यक वर्ग को हमेशा वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया है
गृहमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी की नारी सम्मान योजना, नारी के अपमान की योजना साबित हो रही है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने अल्पसंख्यक वर्ग को हमेशा से वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया है। लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा जी को उज्जैन में उनकी पार्टी की महिला नेत्री के साथ जो कुछ हो रहा है उस पर भी बोलना चाहिए।कांग्रेस पर नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना
गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने आगे पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, तुष्टिकरण की सियासत करने वाली कांग्रेस को सनातन धर्म पर आधारित साहित्य प्रकाशित करने वाली सबसे बड़े केंद्र गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार मिलने पर आपत्ति हो रही हैं। दरअसल उन्होंने यह बयान गीता प्रेस गोरखपुर को शांति पुरस्कार दिए जाने पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा जताई गई आपत्ति पर दिया है।Read More: जयवर्धन सिंह ने पंचायत मंत्री पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप, महेंद्र सिंह सिसोदिया ने किया पलटवार
Comments (0)