आज विवेकानंद जयंती है, जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर आज प्रदेश के स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। राज्यस्तरीय प्रमुख आयोजन राजधानी के शिवाजी नगर में स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी सम्मिलित हुए। उन्होंने यहां स्कूली बच्चों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया। इससे पहले उन्होंने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में बच्चों को योग का महत्व समझाया।
शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में राज्यस्तरीय मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छठवीं से 12वीं के विद्यार्थियों के साथ सूर्य नमस्कार व प्राणायाम किया।
Comments (0)