गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में जनसभा को संबोधित किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया का फोकस इस लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों पर है। शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मातृ शक्ति सम्मेलन में भाग लिया। सिंधिया ने केंद्र की मोदी सरकार की गारंटी की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना शिवपुरी लोकसभा सीट पर चुनाव अभियान तेज कर दिया है। सिंधिया को बीजेपी ने टिकट दिया है। इस सीट से सिंधिया 2019 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन वह हार गए थे। सिंधिया का फोकस महिला वोटर्स पर है।