बेटियों के मान और भारत के गौरव को अंतरिक्ष तक ले जाने वाली, प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री, महिला शक्ति का पर्याय कल्पना चावला की आज 62वीं जयंती है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने उन्हें याद कर नमन किया है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ट्वीट कर लिखा- "जब हौसला बना लिया ऊंची उड़ान का, फिर देखना फिज़ूल है कद आसमान का" अंतरिक्ष में हिंदुस्तान का परचम लहराने वाली नारी सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण, देश के गौरव को अंतरिक्ष तक ले जाने वाली भारत की बेटी, प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन व विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं! आपने देश की बेटियों को सपने देखने का हौसला दिया, आपका ये योगदान युगों-युगों तक याद किया जायेगा।
महिला शक्ति का पर्याय कल्पना चावला की आज 62वीं जयंती पर देश उन्हें याद कर रहा है।
Comments (0)