आज इंदौर स्वच्छता का सातवां आसमान छूने जा रहा है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर को स्वच्छतम शहर का खिताब दिया जायेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज भारत मंडपम में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण के विजेताओं को सम्मान प्रदान करेंगी। इंदौर समेत स्वच्छता सर्वेक्षण में एमपी के 6 शहरों को मिलेंगे अवार्ड। इंदौर के साथ भोपाल, अमरकंटक, महू और बुधनी होंगे सम्मानित। ओडीएफ और स्टार रेटिंग के परिणाम में इंदौर 7 स्टार और भोपाल 5 स्टार वाला शहर बन गया है। बता दें इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह अवार्ड लेने दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं इस पुरस्कार की घोषणा कुछ दिन पहले विधायक कैलाश विज्यवर्गीय कर चुके हैं। प्रगति मैदान दिल्ली में होगा ये कार्यक्रम।
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर को स्वच्छतम शहर का खिताब दिया जायेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज भारत मंडपम में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में स्वच्छ सर्वेक्षण के विजेताओं को सम्मान प्रदान करेंगी।
Comments (0)