इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज के 75 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इस अवसर पर दो दिवसीय एलुमिनाई मीट का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में देश-विदेश के एक हजार से ज्यादा पूर्व छात्र शामिल हुए हैं। इनमें कई पद्मश्री हस्तियां भी शामिल हैं। आयोजन 6 से 7 जनवरी तक चलेगा और इसमें कई कार्यक्रम होंगे। सात जनवरी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचेंगे।