रायपुर के मुजगहन इलाके के रवेली गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां सोनकर परिवार के घर से 62.71 लाख रुपये नकद चोरी हो गए। चोरी का यह मामला तब उजागर हुआ जब परिवार ने घर में रखे दो कार्टून में से एक में पैसे गायब पाए। चौंकाने वाली बात यह है कि चोरों ने केवल 62.71 लाख रुपये वाले कार्टून को ही निशाना बनाया, जबकि दूसरे कार्टून में रखे 66 लाख रुपये को हाथ तक नहीं लगाया।
जमीन बेचकर मिला था पैसा, पलंग के नीचे छुपा रखा था
सोनकर परिवार को पुश्तैनी जमीन बेचने पर 2.41 करोड़ रुपये की बड़ी रकम मिली थी, जिसे उन्होंने घर के बेडरूम में पलंग के नीचे दो कार्टून में छुपा रखा था। परिवार के सदस्य बालमुकुंद सोनकर ने बताया कि यह जमीन 2.43 करोड़ रुपये में योगेश वालर्यानी को बेची गई थी, जिसमें से 1.61 करोड़ रुपये उनके पिता कमलनारायण सोनकर को मिले। इन्हीं में से 62.71 लाख रुपये की चोरी हो गई।