उत्तरप्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज हादसे के बाद मध्यप्रदेश का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने निजी और सरकारी अस्पतालों को फायर और इलेक्ट्रिकल सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए है। निर्देश में कहा गया- स्टाफ को आपातकालीन स्थितियों में वार्ड खाली कराने का प्रशिक्षण दिलाया जाए। विद्युत उपकरणों के उपयोग के दौरान खुले तारों या बिना प्लग के उपकरणों का उपयोग न हो। बिजली पर स्वीकृत लोड से अधिक भार ना हो, आवश्यकता पड़ने पर बिजली कंपनी से अतिरिक्त भार स्वीकृत करवाया जाए।