मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन खबरों का खंडन कर दिया है जिनमें पीथमपुर को इंदौर जिले में मिलाए जाने की बात कही जा रही थी। सीएम मोहन यादव धार में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कई घोषणाएं की और 334.36 करोड़ रूपए के विकासकार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया।
धार में सीएम मोहन यादव से पीथमपुर को धार जिले से अलग कर इंदौर में मिलाए जाने की सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बारे में मीडिया ने सवाल किया तो सीएम ने जवाब दिया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीथमपुर को इंदौर में मिलाने का कोई प्रस्ताव नहीं है, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित में फैसले लेगी, और कोई भी अफवाहें जनता को भ्रमित नहीं कर सकतीं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन खबरों का खंडन कर दिया है जिनमें पीथमपुर को इंदौर जिले में मिलाए जाने की बात कही जा रही थी।