मध्य प्रदेश में कांग्रेस आलाकमान ने पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को पीसीसी चीफ बनाया है। कांग्रेस के इस फैसले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रकृति का नियम परिवर्तन है। कहा कि, मैं 38 साल की उम्र में प्रदेश अध्यक्ष बना। दिग्विजय सिंह ने जीतू पटवारी और उमंग सिंघार दोनों नेताओं को अनुभवी बताया है। नई टीम मध्य प्रदेश में कांग्रेस की बन रही है। वहीं जबलपुर में मोहन कैबिनेट की बैठक को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि अच्छी बात है, कैबिनेट बाहर हो रही है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस आलाकमान ने पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को पीसीसी चीफ बनाया है। कांग्रेस के इस फैसले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है।
Comments (0)