मध्यप्रदेश के बिजली कर्मचारी और उनके परिवार के लिए अच्छी खबर है। बीमार होने पर वह 25 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ ले सकेंगे। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रदेश के बिजली कर्मियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि कहा कि प्रदेश के विद्युत कर्मियों के लिए एक नई शुरुआत “मध्य प्रदेश पावर कंपनी- कैशलेस स्वास्थ्य योजना” के रूप में की जा रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में बनाई गई यह योजना विद्युत कंपनियों के नियमित, संविदा एवं रिटायर्ड कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब सभी लाभार्थी 5 से 25 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस योजना से लगभग 90,000 परिवार लाभान्वित होंगे।