उज्जैन में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनने जा रहा है। यह रिकॉर्ड एक ही जगह पर एक साथ सबसे ज्यादा दीये प्रज्जवलित करने का होगा। हिंदू नववर्ष की शुरुआत का दिन यानी गुड़ी पड़वा पर उज्जैन में शिप्रा तट पर एक साथ 26 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। इसके लिए थोक में दीये, रुई, तेल, कपूर, माचिस का ऑर्डर दिया गया है। वहीं 22 हजार वॉलिंटियर की टीम तैयार की जा रही है।
उज्जैन में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनने जा रहा है। यह रिकॉर्ड एक ही जगह पर एक साथ सबसे ज्यादा दीये प्रज्जवलित करने का होगा।