एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुना में कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यर्ताओं से कहा कि, मैं कार्यकर्ता हूं मेरी रक्षा आपको करनी है। पीसीसी चीफ पटवारी ने यह भी कहा कि, कांग्रेस ने देश आजाद करवाया था। वहीं राम मंदिर जाने पर प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि, मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने पर हम सभी कांग्रेसी जाएंगे।
लोकतंत्र की रक्षा करनी है वो कांग्रेसी करेगा
आपको बता दें कि, एमपी के गुना में कल कांग्रेस ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया था, जिसमें शामिल होने एमपी कांग्रेस ने नए अध्यक्ष जीतू पटवारी भी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि, जब अंग्रेजों का शासन था किसी को नहीं लगता था की वे भारत से जा सकते थे। लेकिन कांग्रेस और महात्मा गांधी के विचार और हमारे संस्कार ने देश को आजाद कराया। लोकतंत्र की रक्षा करनी है वो कांग्रेसी करेगा।
मैं एक कार्यकर्ता हूं मेरी रक्षा आपको करनी है
जीतू पटवारी ने आगे अपने इस संबोधन में कहा कि, मैं एक कार्यकर्ता हूं मेरी रक्षा आपको करनी है। हमारे पूर्वजों ने कांग्रेस को खूब संभाला है। पीसीसी चीफ ने कहा कि, अब हमारी बारी है। जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह जैसे 10 -15 चाहिए तब जाकर प्रदेश में परिवर्तन आएगा। वहीं राम मंदिर जाने पर एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि, जब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो जाए, मूर्ति लग जाए तब जाएंगे और एक लाख कांग्रेसी जाएंगे, बार-बार जाएंगे।
Comments (0)