भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जल्द ही प्रदेश का पहला खादी मॉल खुलने वाला है। यह मॉल अपने आप में भव्य होगा। साथ ही इसमें सादी पहनने वालों के लिए कई ऑप्शन होंगे। इसका निर्माण भोपाल शहर के एमपी नगर जोन-1 इलाके में किया जा रहा है। खादी मॉल चित्तौड़ कॉम्प्लेक्स में बनेगा। मध्य प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड यह मॉल बना रहा है। साल 2025 तक यह मॉल बनकर तैयार हो जाएगा। इस तीन मंजिला मॉल में खादी के कपड़े, हैंडीक्राफ्ट और दूसरे कुटीर उत्पाद मिलेंगे। अभी तक सरकारी दफ्तरों के लिए इस्तेमाल हो रहे इस कॉम्प्लेक्स को खाली करा लिया गया है। पुराने रिकॉर्ड हटाए जा रहे हैं और दफ्तरों को तोड़ा जा रहा है।
एमपी के भोपाल शहर में जल्द ही खादी मॉल खुलेगा। एमपी नगर के चित्तौड़ कॉम्पलेक्स को मॉल बनाया जाएगा। यहां खादी के कपड़े, हैंडीक्राफ्ट और कुटीर उत्पाद मिलेंगे।