इंदौर हमेशा कुछ अलग करके अपना नाम रौशन करते आया है। अब खेल की दिशा में दिव्यांगों ने एक अनोखा रिकार्ड अपने नाम कर लिया हैं। दिव्यागों को खेलों के प्रति प्रोत्साहन करने के लक्ष्य से आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन के तहत इंदौर के अभय प्रशाल में एक अनोखा आयोजन हुआ। यहां दिव्यांगों ने कई खेलों में अपना हुनर आजमाया और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया हैं।
75000 बौद्धिक दिव्यांगों में से चयन के बाद उन्हें तैयार किया गया था
इसमें देश के करीब 75 जिलों के बौद्धिक दिव्यांग यानी मंदबुद्धि ने जनों ने जॉगिंग में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। जिसमें देश के 75000 बौद्धिक दिव्यांगों में से चयन के बाद उन्हें तैयार किया गया था। जहां इंदौर के भी 50 बौद्धिक दिव्यांगों ने एक साथ जॉगिंग कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।
ये भी पढ़े-
अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू, 11 अप्रैल से श्रद्धालु करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
दिव्यांगों के लिए ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी
बता दें कि सामाजिक न्याय मंत्री प्रेम जी पटेल और कृषि मंत्री कमल पटेल आयोजन में मुख्य रुप से मौजूद रहे। अस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की तारीफ भी की। इंदौर के जिलाधीश मनीष सिंह के निवेदन पर मुख्य अतिथियों ने भरोसा दिलाया कि वे दिव्यांगों के खेलों के लिए शहर में स्टेडियम सहित कई तरह की सुविधाओं को लेकर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से चर्चा करेंगे और दिव्यांगों के लिए ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
Comments (0)