मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इससे हवा का रुख उत्तर दिशा से होने लगा है। इस कारण अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे रात में सर्दी बढ़ेगी। दिन का तापमान सामान्य होगा। इसके अलावा रात में हल्की धुंध भी छाएगी।
शनिवार को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जिससे रात में सर्दी बढ़ गई है। सर्दी बढ़ने की वजह से रात में पंखों की गति कम हो गई है। सुबह के समय सर्दी का अधिक अहसास हो रहा है। वहीं हल्की धुंध से दिन का तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन में गर्मी का अहसास भी कम हुआ है।
वायु मंडल के ऊपर हिस्से में जेट स्ट्रीम विंड अभी चल रही है, जिससे उत्तर भारत में कोहरा छाने लगा है।अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।