रायपुर - Controversy increased during dancing राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है, इसका नजारा राजधानी रायपुर में सामने आया है। जहां गणपति विसर्जन के दौरान बदमाशों ने बीच सड़क पर तलवार लहराने से रोकने पर ,बदमशों ने एक युवक पर हमला कर दिया है। इस घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। गणपति विसर्जन में डांस करने के दौरान विवाद हुआ। देवेंद्र नगर थाने के महज कुछ ही दूरी में घटना हुई है। इस घटना में पीड़िता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस घटना में पुलिस ने 3 आरोपीयों को गिरफ्तार किया। पूरा मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।
Comments (0)