मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय जल पुरस्कार- 2022 मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि- ये सम्मान प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गर्व का विषय है।
उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और अपर मुख्य सचिव श्री एस.एन. मिश्र को नई दिल्ली विज्ञान भवन में प्रथम पुरस्कार के प्रशस्ति-पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया। इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जल शक्ति राज्य मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल और श्री बिश्वेश्वर टुडु भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 11 विभिन्न श्रेणी में 41 विजेताओं को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि- ये सम्मान प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गर्व का विषय है।
Comments (0)