खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने संविदा भर्ती के लिए विभिन्न पदों पर विज्ञापन जारी किया है। इन पदों में वार्डन, स्टोरकीपर, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य के कुल 16 पद शामिल हैं। राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, बिलासपुर के लिए 1 पुरुष और 1 महिला वार्डन, 1 स्टोरकीपर, 1 सहायक ग्रेड-3 और 2 भृत्य पदों के अलावा, विभिन्न मैदानी कार्यालयों के लिए 10 भृत्य पदों पर भी भर्ती की जानी है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक ने बताया कि विभाग के सेटअप के अनुसार, जिन पदों पर वित्त विभाग से भर्ती की अनुमति मिल चुकी है। उन पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिन नियमित पदों पर वित्त विभाग से अनुमति मिली है, उनके लिए लोक सेवा आयोग (PSC) और व्यापम के माध्यम से सीधी भर्ती के प्रस्ताव जल्द ही भेजे जाएंगे।