CAPT के मंच से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भोपाल में फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अब अंग्रेजों की डंडा मार पुलिस नहीं चलेगी,अब नॉलेज, सबूत और तर्कपूर्ण पुलिसिंग जरुरी है। पुलिस को अपराधियों से दो कदम आगे रहना है, इसके लिए टेक्नोलॉजी बहुत जरुरी है। कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल को भी टेक्नो फ्रेंडली होना बनना होगा।
CAPT जैसी मीटिंग्स के द्वारा कुछ राज्य मिलकर अपने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा ककर सकते है। एक जैसे अपराध के लिए समान नीति बना सकते है। देशभर के सामने चुनौतियां हैं, जैसे- ड्रग्स, हवाला, साइबर फ्रॉड, इन चैलेंज्स पर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है। डाटा नया विज्ञान है और बिग डाटा में सभी समस्याओं का सामाधान है, इसे देशभर की पुलिस को अपनाना चाहिए।
इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश पुलिस की तारीफ करते हुए कहाड हमारे पुलिस जवानों ने दो साल में 21 एकड़ जमान मुक्त कराई। प्रदेश में डायल 100 का रिस्पॉन्स टाइम इतना कम है कि इधर सूचना मिलती है, उधर हमारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जाती है।
शाह एक दिन में तीन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह CAPT के आयोजन में शामिल हुए। कान्हासैया स्थित केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (Central Academy For Police Training- CAPT) में 48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का आयोजन है। मंच पर CM शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी साथ हैं। शाह ने जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में शहीद हुए सतना के जवान शंकर प्रसाद पटेल को श्रद्धांजलि दी।
केंद्रीय गृह मंत्री शुक्रवार सुबह 10.30 बजे विशेष विमान से राजाभोज एयरपोर्ट (स्टेट हैंगर) पर विशेष विमान से उतरे। स्टेट हैंगर पर CM शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, भोपाल सासद प्रज्ञा ठाकुर और दूसरे कैबिनेट मंत्रियों ने शाह का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी शाह के साथ आए।
अमित शाह शुक्रवार को 8 घंटे भोपाल में बिताएंगे। शाह एक दिन में तीन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। CAPT में कार्यक्रम समाप्ति के बाद यहां से सीधे CM हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 1.30 बजे वहीं लंच करेंगे।
ये भी पढ़े-
राजस्थान में विकास के नाम पर मंदिर पर चलाया बुलडोजर,मूर्तियों को कटर से काटा
अमित शाह के दो कार्यक्रम सबसे अहम हैं। पहला- दोपहर 2.30 बजे जंबूरी मैदान में तेंदूपत्ता संग्राहकों का सम्मेलन और दूसरा- शाम 4.45 बजे लिंक रोड नंबर दो से भाजपा कार्यालय तक का दो किमी लंबा शो। दोनों कार्यक्रमों को आगामी विधानसभा चुनाव-2023 से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश की 2 करोड़ आबादी आदिवासी है। 230 विधानसभा सीटों में से 87 पर आदिवासी वोटर अपना प्रभाव रखते हैं। चुनाव मोड में आई BJP इनके बीच अपनी जमावट मजबूत करने में जुटी है।
Comments (0)