मध्य प्रदेश सरकार बंद हो चुकी लोक परिवहन सेवा को फिर से बहाल करने जा रही है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द सरकारी बसें सड़कों पर दौडऩे लगेंगी। फिर गांव से शहर आने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं, बल्कि सरकारी बसें मिलेंगी। अगली बार भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हो या दूसरे कार्यक्रम, इन्हीं सरकारी बसों से आइए।
आदिवासियों के आराध्य बिरसा मुंडा की जयंती पर शुक्रवार को धार में हुए राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सार्वजनिक मंच से यह ऐलान किया। प्रदेश में बंद हो चुकी लोक परिवहन सेवा को बहाल करने की मांग चल रही थी। इसमें कई निजी ऑपरेटरों की मनमानियों से पैदा होने वाली समस्याओं और आम लोगों की मुश्किलों को सरकार के सामने मजबूती से रखा था।
मध्य प्रदेश सरकार बंद हो चुकी लोक परिवहन सेवा को फिर से बहाल करने जा रही है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द सरकारी बसें सड़कों पर दौडऩे लगेंगी।