मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से रवाना हो कर इंदौर पहुंचेंगे। वहीं सुबह 11 बजे सिरपुर में विश्व आर्द्रभूमि दिवस (डब्ल्यूडब्ल्यूडी)- 2024 कार्यक्रम में शामिल होंगे। बतादें कि, वर्ष 2024 का विषय आर्द्रभूमि और मानव कल्याण रक्षा रखा गया है। वहीं दोपहर 1:30 बजे सीएम मोहन यादव इंदौर नगर निगम परिसर हॉल का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट इंदौर से रवाना हो दोपहर 2:50 बजे स्टेट हैंगर भोपाल आएंगे। वहीं शाम 4:45 बजे बजट के संबध में चर्चा करेंगे। इसके बाद प्रमुख सचिव, वाणिज्यिक कर से शाम 5:15 बजे चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से रवाना हो कर इंदौर पहुंचेंगे। वहीं सुबह 11 बजे सिरपुर में विश्व आर्द्रभूमि दिवस (डब्ल्यूडब्ल्यूडी)- 2024 कार्यक्रम में शामिल होंगे।