CG NEWS: देशभर में मौसम ने करवट बदल ली है। तकरीबन सभी हिस्सों में हल्की ठंड तो कहीं कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। लोग अपने आप को ठंड़ी हवाओं से बचाने के लिए गर्म कपड़े और अलाव का सहारा लेने लगे हैं। ऐसे में बात करें छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की तो बादल साफ होते ही प्रदेश में ठंड में बढ़ोतरी होते दिख रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि, दिसंबर से ही तेज सर्दी की शुरूआत होगी। वहीं नवंबर के दूसरे व चौथे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्की बारिश हो सकती है।