देश और दुनिया भर में नए साल के जश्न मनाने की तैयारियां चल रही है। इसी कड़ी में भोपाल का वन विहार पूरे देश के लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। पर्यटक बड़ी संख्या में मध्य प्रदेश के अलग अलग पर्यटक स्थल के साथ ही वन विहार का रुख कर रहे हैं। एमपी की राजधानी स्थित वन विहार में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे है।
सैलानी देश दुनिया से मप्र में खिचे चले आते
एमपी अजब है, सबसे गजब है। मप्र पर्यटन विभाग के इस स्लोगन आमतौर पर सभी ने सुना होगा। और वाकई में एमपी में वो सब कुछ है जिसे देखने सैलानी देश दुनिया से मप्र में खिचे चले आते हैं। टाइगर स्टेट, घड़ियाल स्टेट सहित कई तंमगों से एमपी को नवाजा गया है और ये सिर्फ इसलिए हुआ है क्योंकि, एमपी में वो सब है जिसे देखते ही पर्यटक रोमांचित हो जाते हैं। नए साल में भी कुछ ऐसा ही राजधानी भोपाल के वन विहार में भी देखने को मिल रहा है। जहां पर्यटक देश-दुनिया की सीमाओं को लांघकर घूमने पहुंच रहे हैं।
पर्यटक वन विहार की व्यवस्थाओं की तारीफ कर रहे
भोपाल के वन विहार में भी पूरे एमपी के प्राकृतिक के दर्शन होते हैं। वन विहार में शेर, बाघ, सफेद बाघ, भालू, चीतल सहित कई पशु पक्षी देखने को मिलते हैं जो आमतौर पर देखने को नहीं मिलते। वहीं पर्यटक वन विहार की व्यवस्थाओं की तारीफ कर रहे है। साथ ही भोपाल के सौंदर्य से ही मंत्र मुग्ध हो रहे हैं। बड़ी संख्या में वन विहार पहुंचे सैलानी वन्य जीवों और पक्षियों को मंत्र मुग्ध हो रहे हैं। वहीं वन विहार की व्यवस्थाओं से भी प्रसन्नचित नजर आ रहे हैं। और नए साल के मौके पर अभी और भी सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
Comments (0)