सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्वच्छता के लिए इंदौर और मध्य प्रदेश वासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि, मकर संक्रांति के उत्सव पर होगा पतंगबाजी जैसे खेलो का कार्यक्रम। सीएम डॉक्टर मोहन यादव आज राजधानी भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में आयोजित हुए प्रदेश स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में पहुंचे। ये कार्यक्रम युवा दिवस पर आयोजित किया गया। वहीं इस कार्यक्रम के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, इंदौर और मध्य प्रदेश वीडियो को स्वच्छता में पुरस्कार मिलने के लिए बधाई देता हूं।
कल जाएंगे सीएम डॉ. मोहन शहडोल
मकरसंक्रांति के पावन पर्व पर 10 से 15 तारीख तक कई कार्यक्रम घोषित है। इसी क्रम में महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत हमने कार्यक्रम आयोजित किए थे। कल शहडोल के आदिवासी भाइयों बहनों के बीच में मेरा बड़ा कार्यक्रम होने वाला है। 14 और 15 को पतंगबाजी के लेकर कई खेलों का आयोजित होगा। खासकर महिलाओं और बहनों की भागेदारी होगी इसमें।
दोबारा मंदिर का निर्माण हो रहा है तो मध्य प्रदेश कैसे रह सकता है पीछे
इसके साथ ही साथ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले सवाल पर बोले कहा कि, पीएम मोदी ने निर्देश दिए हैं 22 तारीख के बाद जब-जब जिन प्रदेशों को तारीख दी जाएगी हम तब जाएंगे। दोबारा मंदिर का निर्माण हो रहा है तो मध्य प्रदेश कैसे रह सकता है पीछे। इसीलिए हम 5 लाख लड्डू बाबा महाकाल का प्रसाद उज्जैन से भेजेगे।
22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
बता दें कि, प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। देशभर में इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं और हर कोई इस ऐतिहासिक धार्मिक प्रसंग में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को आतुर है। विभिन्न जगहों से प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए विशेष सामग्रियां अयोध्या पहुंचाई जा रही हैं। इसी सिलसिले में उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर की ओर से 5 लाख लड्डू अयोध्या भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं इस बात की जानकारी दी।
Comments (0)