CG NEWS : बिलासपुर। जिले में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, मां को मारने के लिए शराबी पिता उसे दौड़ा रहा था। तभी ईंट से बेटे ने बाप पर हमला कर दिया। यहीं नहीं उसके पेट में चाकू घोप दिया। घायल पिता को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार, कोनी थाना क्षेत्र के गोंड़पारा बरपारा में रहने वाले अर्जुन ध्रुव ड्राइवर का काम करता था। वह आए दिन शराब पीकर अपनी पत्नी प्रभा से विवाद कर मारपीट करता था। बीते दिनों उसका विवाद पत्नी से हुआ, इसी दौरान उसका बेटा सूरज ध्रुव घर आ गया। उसने पहले अपनी मां को समझाइश देकर शांत रहने के लिए कहा। लेकिन अर्जुन घर में हंगामा करते हुए गाली-गलौज कर रहा था और उसने अपनी पत्नी को मारने के लिए दौड़ाया। इस दौरान सूरज ने अपने पिता ईंट से फेंककर मारा फिर पेट में चाकू घोंप दिया। बाद में अर्जुन को लेकर दिनेश और प्रभा सिम्स पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Read More: सब्जी मंडी में अचानक खरीददारी करने पहुंचे डिप्टीम CM विजय शर्मा
Comments (0)