लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्यप्रदेश के कांग्रेस उम्मीदवारों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में दिल्ली में हुई कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 12 से 15 नामों पर सहमति बन गई है। इसमें कई बड़े दिग्गज नेताओं के चुनावी मैदान में उतरने पर भी सहमति बनी है। कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया को भी लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस अगली सूची आज जारी कर सकती है।
कांग्रेस को मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने हैं। गठबंधन समझौते के तहत एक सीट खजुराहो सपा के खाते में गई है। कांग्रेस 10 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति में 12-15 नामों सहमति पर बन चुकी है।

Comments (0)