भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा द्वारा तीन शावकों के जन्म पर खुशी व्यक्त करते हुए चीता परियोजना से जुड़े लोगों, वन्य जीव प्रेमियों और नागरिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि एक समय था जब एशिया की धरती से चीता समाप्त हो गया था। आज तीन नन्हें मुन्ने चीता शावकों ने जन्म लिया है। यह विश्व की विशेष घटना है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा द्वारा तीन शावकों के जन्म पर खुशी व्यक्त करते हुए चीता परियोजना से जुड़े लोगों, वन्य जीव प्रेमियों और नागरिकों को बधाई दी है।
Comments (0)