संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और ऐसे में लोकसभा में कार्यवाही के दौरान 2 लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए दर्शक दीर्घा से छलांग लगा दी थी। इस दौरान इन लोगों ने स्मोक स्टिक जलाई जिसके बाद पूरी लोकसभा में धुंआ-धुआं नजर आने लगा। हालांकि बाद में संसद के सुरक्षाकर्मियों ने इन दोनों को हिरासत में लेते हुए स्मोक स्टिक को जब्त कर लिया। वहीं इस मामले में सभी आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है और सभी से पूछताछ जारी है।
हाल ही में संसद में हुए स्मोक अटैक पर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने उठाए खड़े किए हैं।