सीएम डॉ मोहन यादव के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री दिल्ली से दोपहर तक वापस भोपाल लौटेंगे। दिल्ली दौरे के दौरान आज भी सीएम कई नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। कल दौरे के दौरान राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ है। दोनों राज्यों में जल बंटवारे के निराकरण पर भी समझौता हुआ है। मध्य प्रदेश के चंबल और मालवा के लोगों को इससे फायदा मिलेगा। कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना से पेयजल और 3 लाख 37 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।
दिल्ली से दोपहर तक वापस लौटेंगे मुख्यमंत्री भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दोपहर के बाद पहुंचेंगे मध्य प्रदेश। दिल्ली दौरे के दौरान आज भी कई नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात
Comments (0)