इंदौर का दस किलोमीटर लंबा पूर्वी रिंग रोड सिग्नल फ्री बनाने की तैयारी की जा रही है। इस मार्ग के सात में से चार चौराहों पर ब्रिज बन चुके है। दो चौराहों पर निर्माण शुरू हो चुका है। शेष बचे एमआर-9 चौराहे की प्लानिंग भी हो चुकी है।
प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सालभर पहले इंदौर के विकास की पहली बैठक ली थी। तब शहर के किसी एक मार्ग को सिग्नल फ्री करने योजना तैयार करने के लिए अफसरों को कहा था। इसके लिए रिंग रोड को चुना गया, क्योकि इस रोड पर चार ब्रिज बन चुके है ।
रिंग रोड के दो व्यस्त चौराहे मुसाखेड़ी और आईटी पार्क चौराहा पर दो माह पहले ब्रिज निर्माण शुरू हो चुका है। डेढ़ साल में दोनो ब्रिज बनकर तैयार हो जाएंगे।