होली के साथ आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिन भी है। सीएम डॉ मोहन यादव आज होली और अपना जन्मदिन एक साथ मनाएंगे। सुबह 11 बजे CM हाउस में होली खेलेंगे और बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। बतौर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सीएम हाउस में पहली होली और जन्मदिन रहेगा।
वहीं CM के जन्मदिन पर सभी लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी बधाई दी। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा कि, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— VD Sharma (Modi Ka Parivar) (@vdsharmabjp) March 25, 2024
बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। pic.twitter.com/0tJxnG6jhc
Comments (0)