CG News : दुर्ग। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दुर्ग से भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार को शराबबंदी से लेकर युवाओं के रोजगार पर घेरने का काम किया उन्होंने कहा कि। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, 2023 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी, वहीं 2024 में नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर आज मैं दुर्ग जिले में, स्टील नगरी में आया हूँ भिलाई को मिनी भारत कहा जाता है मैं राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में हूँ मैं भगवान राम को प्रणाम करता हूँ, साथ ही छत्तीसगढ़ की जनता का आभार जताता हूँ मोदी सरकार की बनी तो छत्तीसगढ़ का बड़ा योगदान रहा है।
अमित शाह ने राहुल गांधी को विपक्ष का चेहरा बताते हुए पूछा कि 2024 में नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी में कौन प्रधानमंत्री बनेगा? मोदी-मोदी के नारों के बीच शाह ने कहा कि मोदी सरकार से पहले देश में घोटाले की सरकार थी अब भारत में जनता की सरकार है उन्होंने कहा कि कांग्रेस धारा-370 हटाने का विरोध करती रही, राहुल गांधी इसका विरोध करते रहे आज कश्मीर में धारा-370 हटने के बाद शांति कायम है, विकास तेजी से हो रहा है।
CG